Spread the love

उत्तराखंड—   भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए भाजपा जिला नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट  सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए अनेक विकास योजनाओं लाने का काम किया है

लेकिन विपक्षी कांग्रेस के पास सिर्फ विरोध की राजनीति के अलावा कुछ भी नहीं हैI

भाजपा की प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेंको जनकल्याणकारी योजनाओं ने उत्तराखंड प्रदेश के चहुमुखी विकास को समृद्धि की ओर ले जाने का जो ऐतिहासिक कार्य किया है वह कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए लोगों के बीच भ्रम और झूठ फैला रही है। लेकिन जनता सब समझती है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। बिष्ट  ने कहा कि कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर राजनीतिक कर रही है।

इस हवन यज्ञ में जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, प्रदेश सह मिडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र कोश्यारी ,दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ,पूर्व मेयर जोगिन्दर पाल सिंह रौतेला,जिला उपाध्यक्ष सुश्री प्रतिभा जोशी,दया किशन पोखरिया ,जिला मंत्री प्रताप रैकवाल, जिला मिडिया प्रभारी नितिन राणा,जिला सह सोशल मिडिया संयोजक रत्नेश साह,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन उप्रेती,हल्द्वानी नगर मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय,काठगोदाम मण्डल अध्यक्ष नीरज बिष्ट प्रदेश सह सोशल मीडिया महिला मोर्चा श्रुति तिवारी,प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा विजय लक्ष्मी चौहान, कामायनी मिश्रा  एवं प्रदेश ,जिला और मंडल, सभी मोर्चो के पदाधिकारी -कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहेI

See also  उत्तराखंड - दो बार डोली धरती_ भूकंप के झटकों से दहशत में लोग..

Spread the love