हलद्वानी– आज हलद्वानी में भारतीय जनता पार्टी ने विगत वर्षों की तरह भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया,।
सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों ने इस यात्रा में भाग लिया, इस यात्रा की ज़िम्मेदारी भाजपा युवा मोर्चा, नैनिताल ने संभाली।
बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता स्कूटी और मोटरसाइकिल से सड़कों पर तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए।
रैली H.N intercollege से शुरु होकर शहीद पार्क ,नैनीताल रोड,हलद्वानी जाकर समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। रैली की शुरुआत प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट जी ने की,साथ मे प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभा नंद जोशी उपस्थित रहे।
साथ मे युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक हरबोला, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट,रंजन बरगली, नगर मंडल अध्यक्ष प्रताप रेकवाल, कनिष्क ढींगरा, विसु शर्मा, दिनेश खुल्बे, प्रतिभा जोशी, विजय लक्ष्मी, कल्पना वोरा, पूनम जोशी, रेनू टंडन, कामायनी मिश्रा, गीता जोशी, रतनेश शाह, संजय पांडे, श्रुति तिवारी इत्यादी बड़ी संख्या में शामिल हुए।।
