Spread the love

उत्तराखंड–   चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन शुरू हो गए हैं।

सबसे पहले मंदिर में रावल ने प्रवेश किया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। अनुमान है कि पहले दिन – 4°C तापमान के बीच करीब 7 हजार लोग दर्शन करेंगे।

कपाट खुलने के बाद अंदर पूजाएं शुरू हो गई हैं। यहां सबसे पहले बीते छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन किए जा रहे हैं। कपाट बंद होने के समय बद्रीविशाल पर चढ़ा घृत कंबल हटा दिया गया है। बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि इस साल कंबल घी में लबालब मिला है, जो ये संकेत देता है कि पूरे साल मौसम अनुकूल रहेगा।

बद्रीनाथ के कपाट खुलते ही अब श्रद्धालु उत्तराखंड में स्थित चारों धामों के दर्शन कर पाएंगे। इससे पहले अक्षय तृतीया के मौके पर 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे, जिसके तीन दिन बाद 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले गए। राज्य सरकार का दावा है कि इस बार यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया है जिसके कारण 2025 के मुकाबले इस साल ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे।

2025 में करीब 51,06,346 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए थे। यह संख्या साल 2024 की तुलना में लगभग 4.35 लाख ज्यादा थी। वहीं, इस साल अभी तक 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

See also  Uttrakhand : पुलिस महकमे में बम्पर तबादले,,, देखें किसको कहां मिली तैनाती,,,,,,

Spread the love

You missed