हल्द्वानी— कैमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट वेलफेयर ग्रुप की बैठक रामपुर रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से कार्यकारिणी के विस्तार पर जोर दिया गया।
बैठक को मुख्य रूप से संरक्षक पंकज कन्सल और महासचिव आशुतोष बुद्धलाकोटि ने संचालित किया।
बैठक में इन बिंदुओं पर कार्य करने पर जोर दिया गया –
1. त्रैमासिक विज्ञापन पत्रिका (स्मारिका) का प्रकाशन, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित राजनेताओं, सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों, कैमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों के संदेश प्रकाशित होंगे।
2. सम्मान समारोह का आयोजन, जिसमें कैमिस्ट समाज के वरिष्ठ सदस्यों के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
3. 14 जनवरी को आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले में एक झांकी या स्टॉल का आयोजन करना, जिसका मुख्य संदेश होगा – “पहाड़ों से पलायन को रोकना” और पर्यावरण बचाओ, नशा मुक्ति पर काम करना आदि।
4. आने वाले समय मे थाल सेवा के समानांतर भोजन सेवा शुरू करना।
5. वृद्धाश्रम और जरूरतमंद बुजुर्ग लोगों की हरसंभव मदद करना – व्हीलचेयर, अस्पताल बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, नेबुलाइजर आदि उपलब्ध करवाना।
6. विद्यालय और पार्क को गोद लेना।
7. बैठक की महत्वपूर्ण बातों के संयोजन का कार्य संजय त्यागी और समायोजन का कार्य लव बक्शी करेंगे।
8. कुमाऊँनी भाषा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करने का प्रस्ताव।
9. ग्रुप में किसी भी प्रकार के अनर्गल संदेशों को बंद करना।
उपरोक्त बिंदुओं पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई, जिसका सभी पदाधिकारियों ने पुरजोर समर्थन किया और सबने आश्वस्त किया कि संगठन के विकास के लिए सभी मिलजुल कर और आपसी सहमति से हरसंभव प्रयास करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
विवेक भसीन, विनय विरमानी ,संरक्षक मंडल से और कार्यकारणी से डॉ. वसंत कुमार (अध्यक्ष), आशुतोष बुद्धलाकोटि (महासचिव), गुड्डू मलिक, अमित अरोरा (उपाध्यक्ष), संजय त्यागी, पंकज कन्सल, पंकज फूलारा (सहसचिव), विवेक भसीन (संरक्षक), विनय विरमानी (संरक्षक), नीरज कांडपाल, रवि गुप्ता (संगठन मंत्री), सुरेन्द्र अधिकारी (कोषाध्यक्ष) और लव बक्शी (मीडिया प्रभारी) उपस्थित रहे।
