Spread the love

उत्तराखंड—  दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों के साथ दीपावली मनाई।

उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव और आसपास के क्षेत्रों के प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता व पुनर्वास का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा दीवार और रिवर ट्रेनिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए वैकल्पिक आवास व किराए की व्यवस्था प्राथमिकता से की जाए।

मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील और अपनत्व भरे व्यवहार से ग्रामीणों में उत्साह दिखा। लोगों ने कठिन समय में उनके बीच आकर दीपावली मनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love