
हल्द्वानी— देवगिरी बैंकट हॉल, मुखानी में हल्द्वानी के डिवाइन स्पार्क डांस स्टूडियो द्वारा प्रदेश के बच्चों में नृत्य व गायन की कला को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |
इस प्रतियोगिता के ऑनलाइन औडिशन, अगस्त 2025 से प्रारम्भ हुए जिनमें हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, भीमताल, रुद्रपुर आदि विभिन्न जगहों के लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा जिनमें से 80 बच्चे 02 नवम्बर को आयोजित फिनाले के लिए क्वालिफाई हुए |
डिवाइन स्पार्क डांस स्टूडियो की संचालिका श्रीमती प्रियंका ने बताया कि नृत्य व गायन की विधाओं के अंतर्गत तीन आयु श्रेणियों (सब जूनिअर, जूनिअर, व सीनिअर) में प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाई गयीं |

फिनाले तक पहुंचे सभी प्रतिभागियों को मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये गए तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को साथ में ट्राफी भी प्रदान की गयी |
इसके अलावा प्रत्येक प्रतियोगिता में स्टेट विनर भी घोषित किये गए जिन्हें मैडल, सर्टिफिकेट व ट्राफी के साथ चार हज़ार रुपयों का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया | इतना ही नहीं श्रीमती प्रियंका द्वारा नेशनल असोसिएसन फॉर ब्लाइंड, हल्द्वानी के बच्चों हेतु यह मंच निशुल्क उपलब्ध करवाया गया |
हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट समारोह के मुख्य अतिथि रहे | साथ ही फिनाले कार्यक्रम के दौरान इन्दर आर्या (कुमाउनी लोक गायक), ख़ुशी जोशी (कुमाउनी लोक गायिका), गीतिका जोशी (खंड शिक्षा अधिकारी, रामनगर), विमल पांडे (आर.टी.ओ. गढ़वाल प्रांत), राशी जैन (बी.जे.पी. महिला मोर्चा अध्यक्ष, हल्द्वानी), वैदेही (बाल कलाकार), राकेश पनेरू आदि अनेक प्रख्यात एवं गणमान्य व्यक्तित्वों द्वारा अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई गई |
उस्ताद अभिषेक तिवारी (तबला आर्टिस्ट लखनऊ घराना) एवं जया पाठक (कथक नृतक),वीना तिवारी (कुमाउनी लोक गायिका), द्वारा फिनाले में निर्णायकों की भूमिका अदा की गयी |
गायन के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे——–
सब-जूनियर (शास्त्रीय)–
प्रथम – मधुसूदन कोरंगा
द्वितीय – रेयांश कफालत्या
तृतीय – वेदश्री पंत
सब-जूनियर (मिक्स)—
प्रथम – पार्थ पांडे
द्वितीय – स्वर्णा साह
तृतीय – इशानी आर्या
जूनियर (मिक्स)—
प्रथम – माहि पांडे
द्वितीय – जयेश जोशी
तृतीय – यशवर्धन पंत
सीनियर (मिक्स)—
प्रथम – सृष्टि जोशी
द्वितीय – भाविनी जोशी
तृतीय – दिव्यांषा
(समूह / युगल)–
प्रथम – डुएट थ्योरी
द्वितीय – सुर संगिनी
तृतीय – डुएट सिंगिंग (NAB – नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड)
राज्य स्तरीय विजेता – उद्यान———-
नृत्य परिणाम :—-
सब-जूनियर (शास्त्रीय)
प्रथम – भूमिका
द्वितीय – मान्वी गोस्वामी
तृतीय – अर्नवी उषा
सब-जूनियर (मिक्स डांस श्रेणी)—-
प्रथम – पल्लवी पांडे
द्वितीय – पारुल पानू
तृतीय – त्रिशा
जूनियर (मिक्स डांस श्रेणी)—–
प्रथम – अनुश्री पांडे
द्वितीय – सौरभ
तृतीय – महिमा जोशी
सीनियर (मिक्स डांस श्रेणी)—–
प्रथम – भारती
द्वितीय – अनुष्का कांडपाल
तृतीय – हेमा द्योरी
(युगल / समूह)—-
प्रथम – बी.एस. रॉकर्स
द्वितीय – डांस डायनामाइट
तृतीय – नैब (डुएट)
(नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड)
राज्य स्तरीय विजेता – चाहना शाह रहे।
