
हल्द्वानी—- आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़े का प्रारंभ हुआ।
नगर निगम हल्द्वानी ने स्वच्छता रथ को रवाना किया गया। महापौर गजराज की अध्यक्षता में नगर निगम की समस्त टीम, समस्त पार्षद गणों की उपस्थिति में इस स्वच्छता रथ को शहर के विभिन्न चौराहा ,सार्वजनिक स्थानों पर जाकर स्वच्छता के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किया गया।
इस रथ के माध्यम से लोगों में शहर को स्वच्छ रखकर, पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए एवं धरा को सुरक्षित रखने के प्रयास के लिए नागरिकों में प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए जगह-जगह लोगों से पर्यावरण संबंधी एवं स्वच्छता संबंधी प्रश्नों को पूछा जाएगा एवं सही उत्तर देने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
नगर निगम के द्वारा 2 अक्टूबर तक विभिन्न स्वच्छता संबंधी अभियान चलाए जाएंगे ,सभी अभियानों में जान भागीदारी के साथ हल्द्वानी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रेरया किया जायेगा।।
