Spread the love

उत्तराखंड—  हल्द्वानी – शहर की बड़ी मंडी के पीछे वाले गेट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां एक युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला।

शव दिखाई देने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


Spread the love