Spread the love

हल्द्वानी—  उत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए।

अपने संबोधन में उन्होंने धामी को धाकड़ धामी के बजाए धुरंधर धामी की उपाधि दे डाली।

कहा जब राज्य में विकास योजनाएं धुरंधर गति से चल रही हों तो फिर अब धाकड़ धामी नहीं बल्कि धुरंधर धामी चलेगा। धामी को धाकड़ से धुरंधर का रक्षा कवच पहना गए राजनाथ।

गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां। बोले राज्य में विकास के काम धुरंधर गति हो तो धाकड़ धामी नहीं धुरंधर धामी कहें। छोटे राज्य में करोड़ों की विकास योजनाओं के बारे में जान हतप्रभ रहे रक्षामंत्री।

कांग्रेस पर जमकर बरसे शांत नजर आने वाले धामी। बोले विपक्षियों को न मंदिर अच्छा लगता है और न ही उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति से कोई सरोकार है। कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देते रही लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया।

सीएम ने पश्मिना से बना अंग वस्त्र ओढ़ाकर दिया लोकल फार वोकल का उदाहरण, नवरात्रि पर भेंट किया माता नंदा का दरबार।

भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं देश चलाने के लिए करती है राजनीति। 2027 में दुनिया की कोई भी ताकत उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने से नहीं रोक सकती (धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर रक्षा मंत्री ने एमबी इंटर कालेज मैदान में जनसभा को किया संबोधित)

उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च 2022 को उत्तराखंड की कमान संभाली थी। तब से राज्य में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ, पर्यटन को नई पहचान मिली और स्वरोजगार के अवसर बढ़े, जिससे प्रदेश ने प्रगति के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

See also  23 से 25 अक्टूबर तक दून पुस्तकालय में सजेगा "देहरादून किताब कौतिक"।

ट्विटर पर धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल – हुआ ट्रेंड

पहले हरिद्वार में अमित शाह ने की थी सीएम धामी की खुलकर तारीफ़
और अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी को कहा धुरंधर धामी
जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, नकल विरोधी कानून से मिली 30000 युवाओं को नौकरियां, women specific schemes से महिलाएँ हुई आत्मनिर्भर और बन रही हैं लखपति दीदी

बीते 4 सालों में उत्तराखंड ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं, आज उत्तराखंड कई बड़े स्टेट्स को टक्कर दे रहा है


Spread the love

You missed