
हल्द्वानी–हल्द्वानी में पंचायत घर चौराहे के पास कालीपुर रोड पर चांदनीचौक घुड़दौड़ा में पड़ने वाली एक कॉलोनी गोलज्यू देव विहार में विद्युत पोल नही लगे हैं, जबकि आस पास की सभी कॉलोनी में विद्युत पोल लग चुके हैं , इससे कॉलोनी वासी काफी समय से प्रयास के रहे थे परन्तु विधुत विभाग में सुनवाई नही हो पाने के कारण निराश हो चुके थे।
जब यह समस्या श्रुति तिवारी, जो कि भाजपा की जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी है, के संज्ञान में आई ,तो उन्होंने क्षेत्रीय विधायक श्री बंसीधर भगत जी के समक्ष इस मुद्दे को उठाया।
विधायक श्री बंसीधर भगत जी हमेशा की तरह जानता का हित देखते हुए एक्सिक्यूटिव इंजीनियर, विधुत हीरानगर को फोनकर समस्या को शीघ्र सुलझाने को कहा, तथा पत्रावली भी विधुत आफिस में भिजवा दी।

क्षेत्र की जनता ने विधायक जी धन्यवाद किया, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर साहब ने भी शीघ्र सर्वे करवाकर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया।

