कोटद्वार– श्री सिद्धबली मेला 6 दिसंबर से 8 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
इससे पूर्व श्री सिद्धबली अनुष्ठान समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाते हैं जैसे मालवीय उद्यान में झांकी से पूर्व विभिन्न विद्यालयों के रंगारंग कार्यक्रम सभी स्कूलों में हमारी संस्कृति हमारा धरोहर विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दोनों वर्गों में आयोजित होनी है , के संबंध में एक बैठक सिद्धबली मंदिर परिसर में श्री रविंद् सिंह नेगी श्री सिद्धबली मंदिर समिति के वित्त संबंधित कार्यों के अध्यक्ष की देखरेख में आयोजित हुई जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य और शिक्षाविदों द्वारा अपने सुझाव एवं विचार रखे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का विषय हमारी संस्कृति हमारे धरोहर रखा गया है ।
30 नवंबर को प्रतियोगिता का प्रथम राउंड विद्यालय स्तर से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से चयनित प्रथम पांच छात्रों को द्वितीय स्तर की परीक्षा हेतु मंदिर परिसर में ही आयोजित परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा।
बैठक में प्रश्न पत्र चयनित एवं परीक्षा को संपन्न कराने वाली समिति का भी गठन किया गया।
इस अवसर पर श्री सिद्धबली मंदिर समिति के महंत और लैंसडाउन विधानसभा के विधायक मान्य दिलीप सिंह रावत जी भी उपस्थित रहे।
बैठक में मनोज कुकरेती प्रधानाचार्य रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर जानकी नगर प्रधानाचार्य मेहरबान सिंह कंडारी, विद्या मंदिर ,श्री चंदन सिंह प्रधानाचार्य रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर श्री कुलदीप नेगी महर्षि विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र सिंह गोसाई क्रिएटिव चिल्ड्रन एकेडमी के श्री दीपक गॉड श्री दीपक चंद्र जदली सरस्वती शिशु मंदिर से हरीश रावत राजकीय इंटर कॉलेज सुखरौ से श्री दीपक गोसाई जी महर्षि विद्या निकेतन से पुष्कर कुमार एमकेबीएन से श्री नीतीश कुमार क्रैडल से इंदु बिष्ट सिद्धबली पब्लिक स्कूल से रवि वुडाकोटी शमीन पुरोहित अमित भंडारी महर्षि विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल से श्रीमती लक्ष्मी रावत राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार से वरिष्ठ प्रवक्ता मुकेश रावत ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल से श्री शेखर सिंह ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री अजय पाल सिंह रावत शांति बल्लभ पब्लिक स्कूल से श्री भदौला जी बलूनी पब्लिक स्कूल से श्री शर्मा जी श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज दियूला पोखाल से अंग्रेजी प्रवक्ता श्री शशि भूषण अमोली श्री राकेश ध्यानी जी श्री चंद्र मोहन बलूनी वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सजवान श्री सुनील रावत आदि उपस्थित रहे
