हल्द्वानी- एस. एस. पी. नैनीताल ने सभी थाना प्रभारियों वा विवेचना इकाईयो को जनपद में अनैतिक गतिविधि अथवा धोखाधड़ी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में 11/10/2023 को वासी हिमांशू नेगी द्वारा dpmi , खेड़ा गोला पार के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ प्रकाश सिंह मेहरा और प्रिंसिपल डॉ पल्लवी के वा डॉ तनुज गंगोला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई ।
जिससे लाखो रुपए हड़पने का इल्जाम लागया, पुलिस ने धारा 150/23 , 420 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया, और कार्यवाही शुरू कर। दी।
इस घोखाधड़ी के मामले में एस. पी. सिटी हरबंस सिंह, हल्द्वानी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी, हल्द्वानी के दिशा निर्देश पर थानाध्यक्ष ,काठगोदाम, विमल कुमार मिश्रा टीम को गठित कर कार्यवाही शुरू कर दी।
संबंधित अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक मनोज कुमार को दी गई, विवेचना के दौरान DPMI काठगोदाम के संचालक/ आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा 2018 में DPMI ,दिल्ली से फ्रैंचाइजी ली गई थी और पूर्वी गोला पार खेड़ा में DPMI कॉलेज का संचालन शुरू किया , जिसमे पैरामेडिकल के विभिन्न कोर्स में छात्रों का दाखिला किया गया ।।
DPMI द्वारा 2018 में 08 छात्रों को, 2019 में 37 छात्र छात्राओ को, 2020- 21 में 21 छात्रों को पैरामेडिकल कोर्स का डिप्लोमा दिया गया।, 2021 में 30 छात्रो को डिप्लोमा देना शेष हैं।
DPMI की मुख्य शाखा DPMI ,दिल्ली में जाकर पता करने पर पता चला , कि DPMI काठगोदाम को 2018 के छात्रों को डिप्लोमा दिया गया हैं।वा 2019 के 37 छात्रों को प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा की मार्कशीट दी गई हैं। इसके बाद DPMI, काठगोदाम के द्वारा फीस जमा ना करने के कारण डिफाल्टर घोषित कर कार्यक्रम बंद कर दिया गया।
2019 में कार्यक्रम बंद होने के बावजूद आरोपी प्रकाश मगरा द्वारा छात्रों से लाखों रुपए फीस लेकर कॉलेज में दाखिला दिया गया।2019 और 2020 के छात्रों को फर्जी डिप्लोमा दिया गया।।
जिस पर प्रकाश मेहरा को मुकदमा संख्या 467/468 भादवी के अन्तर्गत दिनाक 27/12/2023 को कमलुआ गांजा मुखानी क्षेत्र से ग्रिफ्तार कर लिया गया।
