उत्तराखंड—   हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्र स्तरीय संयुक्त किसान सम्मेलन में परम पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री शिवानंद जी महाराज ने अध्यक्षता की।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर के 14 किसान संगठनों के किसान नेताओं एवं विभिन्न जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पुरजोर विरोध किया।

यह समझौता देश के किसानों, पशुपालकों, कृषि एवं डेयरी क्षेत्र तथा आम जनमानस के हितों के प्रतिकूल है। देश की खेती-किसानी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए इस जनविरोधी एवं किसानविरोधी समझौते के खिलाफ एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया गया।

माँ गंगा, जल, जंगल, जमीन और किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत आवाज़ को और बुलंद करना आज समय की आवश्यकता है।