
देहरादून– महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह बात रविवार को फ्यूजन फोनिक्स संस्था की ओर से रिस्पना चौक के समीप स्थित एक होटल में आयोजित लेडी ऑफ लिगसी अवॉर्ड सेरेमनी में बतौर मुख्यअतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कही।
उन्होंने सम्मानित होने पर समस्त महिलाओं को बधाई दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, डीसी की जनरल मैनेजर अंजनी रावत आयोजन के विशिष्ट अतिथि रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलाओं को लेडी ऑफ लिगसी अवॉर्ड से नवाजा विस अध्यक्ष ने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर डाला प्रकाश इस अवसर पर सिंधु गुप्ता, अंजना साहनी, अंजू बारी वंदिता, प्राची चंद्र कंडवाल, रजनी शर्मा, राम चोपड़ा, रूपा सोनी, शिवानी कौशिक गुप्ता, अर्चना यादव कपूर, गीगी पाठक, मिनी गुप्ता, किरण सिंह, इरा मठपाल, वर्षा, डॉ. सोना कौशल, आदर्श भाटिया, अदिति शर्मा, दीपा बचेती, स्वीटी गोसाई, अर्चना सिंघल, डॉ. बिनु भदौरिया, डॉ. जसलीन कालरा शर्मा, फरजाना, गीता मौर्य, मानसी मित्तल, ज्योति अग्रवाल, साधना शर्मा, रीमा मेहरा, ज्योति डबराल, दिव्यांशी, कनक, भारत पराशर, तृप्ति भनोट, रुचि आरोन, अनामिका जिंदल, सौम्या बेनीवाल, वैशाली शर्मा, सुगंधा शर्मा, गगनदीप कौर, नूपुर दुबे, मंजू भसीन, चारु चौहान, कुसुम जोशी, निर्मल बहुगुणा, राधिका जोशी, सुप्रिया आचार्य, दीपिका टंडन, स्वाति मिश्रा, दीपाली सिंह, आचार्य वर्षा माटा, मंजुला शर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन परवेज गाजी ने किया। आयोजकों नवदीप कौर, रिया बहुगुणा, प्रिया गुलाटी ने सभी का आभार जताया।

