उत्तराखंड—  हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले की सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ गई है।

सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट के अनुसार अब इस प्रकरण की संभावित सुनवाई 3 फरवरी 2026 को दर्शाई गई है। इससे पहले यह मामला 16 दिसंबर 2025 को संभावित रूप से सूचीबद्ध था।

गौरतलब है कि 10 दिसंबर को यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन क्रम संख्या 15 पर दर्ज एक अन्य केस में लंबी बहस के चलते बनभूलपुरा प्रकरण पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद 16 दिसंबर की तारीख सामने आई थी, जो अब आगे बढ़कर 3 फरवरी 2026 हो गई है।

लंबे समय से लंबित इस मामले को लेकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है।

सुनवाई टलने से स्थानीय लोगों, प्रशासन और सभी संबंधित पक्षों की प्रतीक्षा और लंबी हो गई है। अब  फरवरी 2026 में संभावित सुनवाई पर ही सबकी निगाहें टिकी हैं, जिससे मामले की दिशा साफ होने की उम्मीद की जा रही है।

You missed