Spread the love

उत्तराखंड—  हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई फिर टल गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन अदालत में अन्य मामलों की व्यस्तता के कारण इस पर सुनवाई नहीं हो सकी।

मुख्य याचिकाकर्ता हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि वे अपने अधिवक्ताओं के साथ निर्धारित समय पर न्यायालय पहुंचे थे, लेकिन मामला सुनवाई तक नहीं आ पाया। उन्होंने कहा कि नई तारीख मिलते ही वे प्रभावित पक्ष की ओर से फिर अदालत में अपना पक्ष रखेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले 28 अप्रैल 2026 को भी यह मामला सूचीबद्ध हुआ था, लेकिन उस दिन भी सुनवाई नहीं हो सकी थी। लगातार दूसरी बार सुनवाई टलने से रेलवे भूमि विवाद से जुड़े हजारों परिवारों को फिलहाल राहत नहीं मिल पाई है और अब उनकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट की अगली तारीख पर टिकी हैं।


Spread the love

You missed