
उत्तराखंड— नैनीताल हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और हल्द्वानी जजी कोर्ट को मेल पर बम से उड़ाने की धमकी आने के बाद अब हल्द्वानी मैडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी घातक साईनाइट बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आज भेजी धमकी में कहा गया है कि “आपके कॉलेज में साईनाइट पोइजन वाले बम रखे गए हैं जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों/स्टूडेंट्स को निकल लें।
अल्लाहू अकबर “मेल 24 फरवरी को 11:38 बजे प्राप्त हुई जिसके बाद मैडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया।
सभी कर्मचारी और स्टाफ कॉलेज तत्काल बिल्डिंग से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि मेल की सूचना के बाद पुलिस आई और चले गई।

इधर, पुलिस ने पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके लिए बम डिस्पोजल स्क्वाड(बी.डी.एस.)और डॉग स्क्वाड ने पार्किंग, कार्यालय और वार्डों में तलाशी ली।
इसके बाद पुलिस दल सीधे सुशीला तिवारी मैडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उन्हें स्टाफ बाहर से खड़ा मिला। पुलिस ने मेन गेट खुलवाकर अंदर के चप्पे चप्पे पर तलाशी ली। मेल To :- principal-gmchldugpg@gmail.com-uk@gov.in भेजी गई जाबकी इसे rameeza_hussaini@hotmail.com
