देहरादून– उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब राजनीति में आए थे तब पार्टी उन्हें लांच और री-लॉन्च करती थी, लेकिन वो वर्षों से लांच नहीं हो पाए।
वो सैनिकों के बारे में जिस तरह से बोलते हैं, ऊत्तराखण्ड के लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेंगे।
सेना से सर्जिकल स्ट्राइक या ऑपरेशन सिंदूर का सबूत मांगेगा क्या कोई ? सेना के शौर्य साहस का प्रमाणपत्र मांगेगा क्या ?
वो हमारा विरोध करें, लेकिन वो विदेशों में जाकर राष्ट्र का अपमान करते हैं।
उनके और उनकी पार्टी द्वारा देश के पहले सी.डी.एस.जर्नल विपिन रावत के लिए अमर्यादित भाषा कौन भूल सकता है ?
