Spread the love

हल्द्वानी–  One way व्यवस्था यातायात प्लान।

माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर वन वे ट्रैफिक प्लान , ट्रायल बेसिस पर संचालित किए जाने के दिशा–निर्देश दिए गए हैं।

 

 

जिस आदेश के क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा  कल दिनांक 24.03.2024 की प्रातः 8:00 बजे से 25.03.2024 की प्रातः 08:00 बजे तक  ट्रायल बेसिस पर  वन वे ट्रैफिक व्यवस्था  के अन्तर्गत नैनीताल शहर में प्रवेश करने के लिए सभी टूरिस्ट वाहनों  को–

# हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग से ही नैनीताल शहर में प्रवेश कराया जायेगा तथा नैनीताल शहर से बाहर जाने वाले टूरिस्ट वाहनों को केवल नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग से ही भेजा जायेगा।

 

#  इसके अतिरिक्त किसी भी  टूरिस्ट वाहन को कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग से नैनीताल शहर जाने की अनुमति नही दी जायेगी।

नैनीताल घूमने आ रहे हैं सभी आगंतुक पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त यातायात प्लान को देखकर ही अपनी यात्रा प्लान करें।

 


Spread the love