Spread the love

हल्द्वानी—-  प्रांतीय नगर उद्योग युवा व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष कुंदन रावत और युवा महामंत्री ललित जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक शिष्टमंडल आज कोतवाल विजय मेहता  से मिला और उन्हें शहर की समस्याओं से रूबरू करवाया।

जिसमें कि नीलकंठ अस्पताल के आसपास और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समाज विरोधी अवैध कारोबारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिस कारण से व्यापारी वर्ग के साथ साथ आम जन को भी बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं।

मुख्य बाजार क्षेत्र में अनियंत्रित ठेलो की वजह से पूरे बाजार का स्वरूप बिगड़ गया हैं,

कुछ दुकानदारों ने मोटी रकम लेकर अपनी दुकान के आगे की सड़क का भी सौदा कर दिया हैं,

कोचिंग सेंटरों, स्कूलों के आसपास की भी गतिविधियां संदिग्ध हो रही हैं, सत्यापन अभियान नहीं होने के कारण भी संदिग्ध लोगों से खतरा बना हुआ हैं।

सभी व्यापारियों ने एक स्वर में मांग की कि समय रहते व्यापार मंडल के सुझावों पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं, अतः किसी भी बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता हैं।

इसलिए अराजक तत्वों और समाज विरोधी लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय, जिससे अपराधी लोगों में कानून का भय पैदा हो ।

कोतवाल विजय मेहता ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि सभी सुझावों पर कार्रवाई की जाएगी और समाज विरोधी लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कोतवाल से मिलने वाले प्रमुख लोगो में युवा अध्यक्ष कुंदन रावत, युवा महामंत्री ललित जायसवाल, युवा कोषाध्यक्ष निलेश भारद्वाज, जीसांन शिद्धकी ,चेतन जायसवाल ,उमेश माथुर, राहुल गोस्वामी, रोहित सनवाल ,धर्मेंद्र रावत, राहुल सागर, हरेन्द्र बिष्ट, पंकज फुलारा, गौरव सोनकर ,प्रतिक लोसाली आदि लोग उपस्थित रहे।

See also  जंगी सिक्स, के हवलदार करन सिंह का निधन,,,, 6 कुमाऊँ में शोक की लहर,,,।

Spread the love

You missed