Spread the love

हल्द्वानी गौजलाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक नकली रसना और छोटे बच्चों के लिए ड्रिंक बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली पेय पदार्थ, पैकिंग के लिए उपयोग की जाने वाली पॉलिथीन और हानिकारक केमिकल बरामद किए गए।

इस फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे नकली ड्रिंक्स में इस्तेमाल होने वाला केमिकल बच्चों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक पाया गया है। मौके पर जब अधिकारी पहुंचे, तो अवैध तरीके से यह उत्पादन और पैकिंग का सिलसिला जारी था। एसडीएम राहुल शाह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और फैक्ट्री संचालकों के दस्तावेजों और सत्यापन की भी जांच कराई जा रही है।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों से न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा है बल्कि मासूम बच्चों की जान भी खतरे में डाली जा रही है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह के कृत्यों पर रोक लगाई जा सके।


Spread the love

You missed