हल्द्वानी— एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान क्रैश में मृतक नागरिकों के आत्मा की शांति के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी पटेल चौक , बेलवाल पार्क में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन व्रत रखकर विमान हादसे में मृतक नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही अचानक क्रैश होने से देश विदेश सहित 266 निर्दोष नागरिकों की मृत्यु की खबर बहुत ही हृदयविदारक है।
इस अकल्पनीय असहनीय पीड़ादायक हादसे ने हम सब की आत्मा को झकझोर कर रख दिया, जिससे पूरा देश अत्यंत व्यथित और दुखी है।
हम भगवान से प्रार्थना करते है कि इस विमान हादसे में मृतक नागरिकों की आत्मा को अपने श्री चरणों में रखकर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते है , साथ ही भारत सरकार से मांग करते है कि इस विमान हादसे की बहुत ही गंभीरता के साथ जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए उस पर कठोर से कठोर सजा हो , और भविष्य में ऐसी कोई अनहोनी घटना ना घटे इसके लिए ठोस नीति बनाई जाए जिससे भविष्य में अनहोनी घटना से बचा जा सके।
इस दौरान श्रद्धांजलि देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, समाजसेवी मनीष पंत, हेमंत कुमार साहू, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, पूर्णिमा रजवार, योगिता बनोला, प्रीति आर्या, अलका टंडन, रेनू कांडपाल, सुमन वार्ष्णेय ,खुशबू जायसवाल ,आभा गोस्वामी ,सीमा बत्रा, मीना सती मन्ना परगई जया जोशी तारा टकवाल सोनिया अग्रवाल मीरा श्रोत्रिय, काजल खत्री, लीला भंडारी ,बेबी गोयल ,हेमा कार्की, प्रीति टंडन ,नंदिनी देवल ,यश गुप्ता, मनीष साहू ,राकेश बेलवाल ,चंद्रशेखर बंसल ,महेश साहू, संदीप यादव, सूरज मिस्त्री, मुकेश साहू ,नन्दकिशोर आर्या, धर्मेंद्र साहू ,अमन कुमार, जानकी कश्यप, विशाल अग्निहोत्री ,अमित गोस्वामी, दीपक प्रजापति, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे
