Spread the love

उत्तराखंड—: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 13 और 14 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के चमोली जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत इन दो दिनों के लिए कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

You missed