हल्द्वानी— हर साल मनाए जाने वाले योग दिवस पर आज हल्द्वानी में बडे उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, इस योग दिवस की थीम हैं, “एक पृथ्वी,एक स्वास्थ”।
योग दिवस को विभिन्न संगठनों ने जगह जगह योग शिविरों का आयोजन किया। जहाँ भाजपा संगठन के लोगो ने योग शिविर का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में जन भागीदारी रही।
योग शिविरों में जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिसा लिया।
इन शिविरों में विधायक बंसीधर भगत, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रंजन वरगली, प्रतिभा जोशी, दिनेश खुल्बे, प्रकाश हरबोला, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक श्रुति तिवारी, भुवन आर्या, राजेश पंत, कार्तिक हरबोला, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, दिलीप नेगी, मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट, रोहित दुमका, आदि बड़ी संख्या में लोगो ने प्रतिभाग किया।
