हल्द्वानी–  भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल जिला विधि प्रकोष्ठ में संगठन का विस्तार करते हुए एडवोकेट कमलेश पाण्डे को बिठौरिया मंडल, हल्द्वानी का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला नेतृत्व द्वारा की गई इस नियुक्ति के बाद हल्द्वानी और बिठौरिया मंडल के कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। लगातार बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है।

जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक द्वारा जारी नियुक्ति में कहा गया है कि एडवोकेट कमलेश पाण्डे लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और विधि के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें मंडल स्तर पर विधि प्रकोष्ठ को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति पर एडवोकेट कमलेश पाण्डे ने शीर्ष नेतृत्व, जिलाध्यक्ष नैनीताल, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि –

“पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। बिठौरिया मंडल में विधि प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत किया जाएगा। अधिवक्ताओं की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

उन्होंने कहा कि विधि प्रकोष्ठ के माध्यम से अधिवक्ताओं को जोड़कर समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा। साथ ही हल्द्वानी क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

नियुक्ति की खबर मिलते ही बिठौरिया मंडल के कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने एडवोकेट कमलेश पाण्डे को फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।