हल्द्वानी—   बाल दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन समिति ने प्राइमरी पाठशाला बमोरी नगर के नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद संस्था द्वारा बच्चों को खेलने के लिए कैरम, लूडो, शतरंज, फुटबॉल, पजल और छोटे बच्चों को छोटी बॉल प्रदान की गई। साथ ही बच्चों को चॉकलेट, चिप्स आदि के पैकेट बनाकर दिए गए। सभी चीजों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि हर वर्ष बच्चे इस दिन का इंतजार करते हैं और हमें भी बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने की ललक रहती है।

हम अपने को बहुत सौभाग्यशाली समझते हैं कि हमें बच्चों को खुशी देने का अवसर मिला। इसके लिए हम स्कूल की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित जी का बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट करते हैं।

स्कूल की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित ने सारथी फाउंडेशन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से सारथी संस्था ने स्कूल में कदम रखा है, तभी से बच्चों में बाल दिवस के प्रति ज्यादा रुचि रही है और बच्चे भी वर्ष भर इस दिन का इंतजार करते हैं। सारथी संस्था को मैं दिल से धन्यवाद करती हूँ कि आप आए और आपने बच्चों को सुंदर उपहार दिए।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया।

आज के कार्यक्रम अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेद्र जोशी, सीऐ सरोज आनंद जोशी,योगेश पांडे, गिरीश चन्द्र लोहनी, प्रदीप सबरवाल,अनूप कुमार, , हेमा जोशी, गीता बेलवाल,भावना जोशी, भावना पांडे,रंजना जोशी संतोष गौड़ आदि उपस्थित रहे।