भीमताल— उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने ओखलकांडा ब्लॉक के काला आगर एवं क्वैराला क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्रीय जरूरतों की जानकारी ली ।
महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भावना मेहरा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कहा ।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अधूरी पड़ी सड़क को लेकर भी जानकारी दी, जिसपर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली और सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता करने की बात कही ।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान महिलाओं ने पेयजल समेत विभिन्न स्थानीय समस्याओं को उनके सामने रखा राज्यमंत्री को अपने बीच पाकर महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी,
महिलाओं ने कहा कि एक महिला होने के नाते एक महिला ही उनकी भावनाओं और परेशानियों को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं। इस दौरान प्रदीप बिष्ट ,शेर सिंह ,राम सिंह ,कमल सिंह, पूरन सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व मातृ शक्ति उपस्थित रही।
