उत्तराखंड–  इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, पटाखे दिलाने के बहाने बच्ची को सुनसान झाड़ियों में ले गया आरोपी,और घिनोनी हरकत को दिया अंजाम।

आरोप है पटाखे दिलाने का लालच देकर एक पड़ोसी आठ साल की बच्ची को अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चीखती-चिल्लाती और रोती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा।

वारदात के बाद वह मासूम को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। देर रात जब बच्ची घर में और मां से लिपटकर रोने लगी, तब परिवार के सामने इस हैवानियत का खुलासा हुआ। मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पटाखे दिलाने के बहाने घर से ले गया आरोपी

बताया गया घटना 10 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:15 बजे की है। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित आईटीआई थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला पड़ोसी युवक आठ साल की बच्ची को पटाखे दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया।

आरोपी बच्ची को बहलाकर शुगर मिल की दीवार के पास सुनसान झाड़ियों में ले गया। आरोप है कि वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची लगातार रोती और चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी। वारदात के बाद वह बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया।

काफी देर बाद जब बच्ची डरी-सहमी हालत में घर पहुंची तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और कपड़े फटे हुए थे। परिजनों ने जब उससे पूछा तो वह मां से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। इसके बाद उसने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। मासूम की आपबीती सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

See also  समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड ने कांग्रेस के साथ मिलकर 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का ठोका दावा,,,!

पिता की शिकायत पर मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

परिजन बच्ची को लेकर तत्काल आईटीआई कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ प्रशांत कुमार के मुताबिक, मामले की जांच एसआई मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं और साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है।