
रुद्रपुर–12 अप्रैल 2024/सू.वि.- दिनांक 18 जनवरी 2024 को नगर निगम के सामने रूद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में सड़क दुर्घटना में अभियुक्त द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर, वादी की मोटर साइकिल संख्या यू0के0-06-बीएच-3157 को टक्कर मारकर वादी की माता, जीजा को गम्भीर रूप से घायल करना व मो0सा0 क्षतिग्रस्त कर देने सम्बन्धी मजिस्ट्रीयल जाँच के सम्बन्ध में सम्पूर्ण पहलुओं की विस्तृत जाँच करते हुए जाँच आख्या उपलब्ध कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट उदय राज सिंह ने उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष बिष्ट को जाँच अधिकारी नामित किया है।
जाँच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष बिष्ट ने कहा कि उक्त घटना/प्रकरण के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो या कथन करना चाहता है तो वह विज्ञप्ति जारी होने के 03 (तीन) दिन के भीतर साक्ष्य सहित अपना कथन उप जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत कर सकतें हैं अथवा कार्यालय की ई-मेल आई0डीे sdmrudrapur4@gmail.comपर भी उपलब्ध करा सकते है।
संवाददाता—सम्मी मेहर

