Spread the love

दिल्ली/उत्तराखंड—  पूरे देश मे और उत्तराखंड में 20 मई को दवा कारोबारियों की हड़ताल प्रस्तावित हैं, इसको देखते हुए उत्तराखंड के औषधीय नियंत्रक ताजवर सिंह ने सख्त रुख अपनाया हैं और इस पर केमिस्ट एसोसिएशन को पत्र लिख कर दवा की दुकानें ना बंद करने की अपील की हैं।

उन्होंने ने कहा कि दवा की बिक्री आवश्यक सेवाओ में आती हैं, ऐसे में यदि दवा की दुकानें बंद हुई, और मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ सकता , तो इस पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती हैं,

ड्रग कंट्रोलर ने कहा कि ड्रग एक्ट के तहत दवा कारोबारी हड़ताल पर नही जा सकते है, इसीलिए दवा कारोबारियों से अपील हैं कि हड़ताल के वावजूद अपनी दुकानें खुली रक्खे, ताकि आम जनमानस को परेशानी का सामना ना करना पड़े, यह व्योवसाय लोगो के जीवन से जुड़ा हुआ है।

गौरतलब तलब हैं कि देश के दवा कारोबारी ऑनलाइन दवा की विक्री के विरोध में 20 मई को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। उनका मानना है कि ऑनलाइन दवा विक्री से उनके कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

उत्तरांचल औषधि संध के प्रदेश अध्यक्ष बी एस मनकोटी के अनुसार, यदि सरकार ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक नही लगाई तो दवा कारोबारियों के कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा, ऐसी स्थिति में उन्होंने ने कहा कि हालात नही बदले, तो आने वाले समय मे दुकाने बंद करनी पड़ेगी।


Spread the love

You missed