हल्द्वानी—   मुखानी स्थित संघ कार्यालय में स्वदेशी जागरण मंच की एक बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल का पदार्पण हुआ।

बैठक का विषय स्वदेशी और उद्यमी के बारे में था। स्वदेशी जागरण मंच का उद्घोष था कि “हर घर स्वदेशी, हर युवा उद्यमी” के प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए स्वदेशी सामान को अपनाने के लिए और अपनी संस्कृति के बारे में युवाओं को जानकारी देने के लिए उनसे विचार-विमर्श किया गया।

स्वदेशी अपनाने से देश का पैसा देश मे रहेगा, जिससे देश की तरक्की होगी, उद्यमों का सृजन होगा, और नॉकरी मांगने वाले नही नॉकरी देने वाले लोगो का सृजन होगा , और देश आत्मनिर्भता की तरफ बढ़ जाएगा। समाज मे ऐसी सोच विकसित करने आवश्यकता है।

बैठक में ये कार्यकर्ता उपस्थित रहे –
अमित शर्मा (क्षेत्र समन्वयक),  पदम जी (प्रांत समन्वयक), अमरनाथ जोशी , कार्यकर्ता श्रीमान सुशील , प्रांत पूर्णकालिक नितिन जोशी (प्रांत सहसंयोजक), श्रीमती अलका सक्सेना (विभाग प्रमुख, नैनीताल), रेनू जुनेजा (विभाग प्रमुख, ऊधम सिंह नगर), चिराग (पूर्णकालिक) उपस्थित रहे।