Spread the love

उत्तराखंड—  निर्मला कान्वेंट काठगोदाम ने एक बार फिर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इंटर स्कूल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

ए पी एस क्रिकेट ग्राउंड लामाचौड़ में खेली जा रही प्रतियोगिता में निवर्तमान चैंपियन निर्मला कॉन्वेंट काठगोदाम ने आज एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में टैगोर स्कूल को 6 विकेट से करारी मात दी।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय निर्मला कान्वेंट के लिए सही साबित हुआ उन्होंने टैगोर स्कूल को 20 ओवर में 143 रन पर सीमित कर दिया । टैगोर स्कूल की ओर से कयान बिष्ट ने 37 और स्वर्णिम ने 36 रनों का योगदान दिया ।

निर्मला कान्वेंट की ओर से कृष रावत ने 2 सर्वम और अक्षत ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी निर्मला कान्वेंट की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंद शेष रहते 6 विकेट से आसान जीत अपने नाम दर्ज करी। ओम बोरा ने 57 चंद्रभान ने 41 और तेजस ने 21 रनों का योगदान दिया।

ओम बोरा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरष्कार ओम बोरा, बेस्ट बॉलर कयान बिष्ट और बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार दक्ष को दिया गया।

निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम के कोच अजय बोरा को बेस्ट कोच का पुरस्कार दिया गया।

ए पी एस स्कूल के ट्रस्टी श्री भुवन चन्द्र उपाध्याय द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

मैच के अंपायर विशाल पहाड़ी व विनोद और स्कोरर की भूमिका गोविंद परिहार ने निभाई।

इस अवसर पर किशोर भंडारी, बंसी बिष्ट, दिनेश सिंह बिष्ट, उर्वशी बोरा, महेंद्र सिंह बिष्ट, व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यहां याद दिला दें कि निर्मला कान्वेंट काठगोदाम ने पिछले वर्ष आयोजित पहली पी एस ए इंटर स्कूल अंडर- 14 क्रिकेट प्रतियोगिता भी अपने नाम करी थी।

See also  नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा आयोजित ,,, "हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026" ,,, आपका शहर ,, आपकी कहानी ,, आपकी रील,,,।

Spread the love

You missed