रूद्रपुर–जिले मे मेडिकल स्टोरो के नियमो को सख्त करने की मांग फार्मासिस्ट एसोसिएशन से सौंपा ज्ञापन
आज देवभूमि फार्मासिस्ट असोसिएशन एवंम अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तनिष्क त्यागी के निर्तित्व जिला कार्यकारिणी उधम सिंह नगर जिले मे वरिष्ठ ओषधि निरीक्षक श्री नीरज कुमार जी से मुलकात की और अहम बिन्दुओ पर चर्चा की ,इस बैठक मे फार्मासिस्ट हितो के कई प्रस्ताव रखे गये जिन पर ओषधि निरीक्षक द्वारा सहमति जताई गयी
1.बिना फार्मासिस्ट की उपस्थिति के संचालित मेडिकल स्टोरो पर तत्काल छापेमारी का अभियान शुरु किया जाये ।
2.फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर पर अपना वाइट अप्रिन और नेम प्लेट जिसपर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हो उसे पहंकार ही बैठे ताकि फार्मासिस्ट का पता लग सके और सही व्यक्ति द्वारा ओषधि का वितरण हो ।
संघ ने कहा की ओषधि का वितरण और भंडारण फार्मासिस्ट द्वारा ही किया जाये, जिससे सही दवा के वितरण हो ।
3.होलसेल मे ओषधि के भंडारण और रकरखाव के लिए भी फार्मासिस्ट का होना अनिवार्य हो।
इस शिष्ठमडल में ज्ञापना देने मे प्रदेश कोषाध्यक्ष सूरज कुमार ,प्रदेश महासचिव योगेश पाण्डेय ,जिलाध्यक्ष राजेश कुमार,आजम अंसारी,सुनील राजभर,उमेश,शिवम, सतवीर,मुनिराज,धर्मवीर आदि मौजूद रहे
