पौडी—   प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे कि तत्काल आदमखोर बाघ को करने के लिए अनुमति ली जाए।

जिसकी अनुमति मिलने के बाद अब बाघ को मारने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिए हैं।

Advertisement

उन्होंने सोमवार सुबह विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम जिवई में हुई घटना पर भी चिंता व्यक्त की है जिसमें भालू के हमले में घायल श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और उसके अगले ही दिन हमले में ग्राम घन्डियाल की श्रीमती प्रभा देवी के घायल होने की अनवरत घटित घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए थे कि आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (Shoot at sight) की अनुमति ली जाए।

उक्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बताया कि विकासखण्ड पोखड़ा में आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (Shoot at sight) की अनुमति मिलने के बाद सोमवार से क्षेत्र में पिंजरे लगवाने के साथ-साथ शूटरों की तैनाती कर दी गई है।

See also  सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय,,, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद,,, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश,,, करवाचौथ, दीपावली की दी शुभकामनाएं,।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आदमखोर बाघ मारा जाएगा और लोगों को उसके भय से छुटकारा मिल पाएगा।

उन्होंने सोमवार सुबह विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम जिवई में हुई घटना पर भी चिंता व्यक्त की है जिसमें भालू के हमले में घायल श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं इसलिए विभाग तत्काल जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें।

मंत्री महाराज ने बाघ के हमले में प्रभावित हुए परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के भी निर्देश दिए

You missed