Spread the love

हल्द्वानी—-  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर (गुरुवार) को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री धामी सुबह 9:30 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से रवाना होकर 9:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर 10:55 बजे हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पर उतरेगा।

हल्द्वानी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे 12:25 बजे हल्द्वानी से रवाना होकर 12:45 बजे नगर वन, रामनगर पहुंचेंगे, जहां वे ‘जन वन महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात 2:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे और 2:10 बजे डीएसबी कॉलेज, रामनगर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री 3:00 बजे जीटीसी हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे और 3:20 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून पहुंचेंगे।


Spread the love

You missed