Spread the love

हल्द्वानी- इंदिरानगर-शनि बाजार के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसका डिजाइन तैयार कर अनुमोदन (अप्रूवल) के लिए इज्जतनगर रेलवे मंडल भेज दिया है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की सेतु बंधन योजना के तहत यह ओवरब्रिज बनाया जाएगा। लोनिवि ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज की डिजाइन तैयार कर लिया है।

 

अफसरों के अनुसार यह ओवरब्रिज एनएचएआई की गौलापार बाईपास वाली रोड पर उतरेगा। यह 36 मीटर चौड़ा होगा। डिजाइन फाइनल होने के बाद डीपीआर बनाई जाएगी। लोनिवि ने गुड़गांव की कंपनी से ओवरब्रिज का डिजाइन तैयार करवाया है। पूर्व में तैयार किए गए डिजाइन में इसकी चौड़ाई 24 मीटर थी लेकिन अब इसे बढ़ाया गया है। रेलवे अधिकारियों ने पहले वाले डिजाइन में कुछ आपत्तियां लगाई थी अब इसमें सुधार किया गया है।


Spread the love