लक्ष्मणझूला —  कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद में सभी थाना प्रभारीयो को आगामी मानसून में कावड़ मेले को देखते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपदाग्रसित स्थानों का चिन्हीकरण करते हुए थाने पर मौजूद पुलिस जवानों को आपदा प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं ।

जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर चिन्हीकरण किया गया है, जहां पर आपदा ग्रसित जोन है साथ ही उनके द्वारा बीते रोज थाने पर पुलिस जवानों को एसडीआरएफ की देखरेख में एकदिवसीय प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया ।

Advertisement

जहां पर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा पुलिस जवानों, होमगार्ड तथा पीआरडी जवानों तथा फायर सर्विस की टीम को आपदा प्रशिक्षण दिया गया है ,

जिसमें आपदा उपकरणों की हैंडलिंग और आपदा के समय आपदा उपकरण के बेस्ट यूजेस को एसडीआरएफ टीम के द्वारा बताया गया,इस दौरान एसडीआरएफ टीम ने पुलिस जवानों को मौके पर ड्रिल के साथ ही ,फर्स्ट एड, रोप रेस्क्यू,फ्लड रेस्क्यू, रिवर क्रॉसिंग, ओर सीआरपी देने के संबंध में अभ्यास करके भी आपदा उपकरणों के हैंडलिंग को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

जिससे आगामी मानसून ओर कावड़ मेले के दौरान पुलिस जवान ऐसे समय में आपदा उपकरणों से बेस्ट हैंडलिंग कर सके और आपदा की स्थिति में जान माल के नुकसान को कम से कम किया जा सके।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की आगामी मानसून और कावड़ मेले के दौरान पुलिस जवानों को एसडीआरएफ के साथ आज आयोजित किये गए एक दिवसीय प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा,

See also  उत्तराखंड :- करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश,,, करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को तोहफा,,आदेश जारी,,।

इस दौरान उप निरी0 अभिनव शर्मा,दीक्षा सैनी पंकज सिंह खरोला हेड का0 उदय ,विजय खरोला का0 सुरेश मालासी,अनिल ,रमेश चंद्र सुमित नेगी और सुनील राठी तथा पंकज शर्मा मौजूद रहे।

You missed