
हल्द्वानी–आज मुखानी दुर्गा देवी मंदिर पर किन्नर समाज ने अपनी परंपरा के अनुसार घंटा अर्पित किया।
इससे पहले एक काफी वजनी घँटे को ठेले ले जाकर गाजे बाजे के साथ नाचते हुए मुखानी दुर्गा मंदिर पर पहुँच के देवी घंटा अर्पित किया।
किन्नर किरन ने बताया कि हमारा समाज हर साल मुखानी चौराहे पर स्थिति दुर्गा देवी मंदिर में आकर माँ की पूजा अर्चना के घंटा अर्पित करते हैं।

उनके साथ किन्नर समाज के किन्नर नागिन, किन्नर शीला, किन्नर मुस्कान, किन्नर ज्योति, किन्नर गौरी और अन्य लोग साथ रहे।

