Spread the love

हल्द्वानी—  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम को जनपद में स्थित सभी होटलों तथा स्पा सेंटरों की नियमित चेकिंग किए जाने तथा अवैध गतिविधि/ अनियमितता मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी आदेश के क्रम में बीती दिवस की को एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया तथा अनियमितताएँ पाए जाने वाले 4 स्पा सेंटरों 1- रिलेक्स एंड  प्रोफेशनल स्पा, 2- द क्लाउड नाइन लक्सरी स्पा, 3-सेवन हैवन स्पा,4- एंजल  यूनिसेक्स स्पा के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की गई।

 

इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित न होने, ग्राहकों की आईडी का सत्यापन न करने तथा कर्मचारियों का सत्यापन भी न किए जाने पर उपरोक्त स्पा सेंटरों के विरुद्ध  पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए।


Spread the love

You missed