
हल्द्वानी— एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा कुछ अलग अंदाज में नजर आए होली पर।
होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने पर शहर सहित जनपद भर में पुलिस तैनात की गई थी। शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क खड़े दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर बना रखी थीं।
एसएसपी नैनीताल ने होली पर्व पर घर-परिवार से दूर रह कर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुचकर पुलिस जवानों के प्रति स्नेह और समर्थन कर अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

जवानों को ड्यूटी पॉइंटों पर पहुंचकर जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ इस खुशी के पर्व को साझा किया।
मिठाई और रंगों के साथ जवानों को होली की शुभकामनाएं दी ।
जवानों को रंग लगा गले मिले और सभी का मनोबल बढ़ाया। जिससे पुलिस महकमे में एक नया उत्साह , जोश और प्रेरणा का संचार हुआ।
एसएसपी ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम हर हाल में अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखें और समाज के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें।
एसएसपी मीणा ने पुलिस कर्मचारियों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और कहा, कि आपकी मेहनत और निष्ठा से ही समाज में सुरक्षा और शांति बनी रहती है।
जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर अलग सी रौनक देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई।
ड्यूटी के उपरांत एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी में हर्ष उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया, सभी ने एक दूसरे को रंग लगा कर गले मिले और एक दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र , सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक भगवत राणा तथा अन्य थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे , और सभी ने मिलकर पुलिस जवानों के साथ होली के इस पावन अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
