Spread the love

रुद्रपुर–  एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा जनपद के बॉर्डर पर लगातार चेकिंग की जा रही है ।

 

उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा SST/FST टीमों व CAPF के साथ जनपद के बॉर्डर पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी अर्न्तजनपदीय/अर्न्तराज्यीय बैरियरों व जनपद में स्थापित आन्तरिक बैरियरों अवैध शराब/अवैध नकदी की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा SST/FST और CAPF टीमो द्वारा जनपद के बॉर्डर पर सतर्क दृष्टि रख चेकिंग की जा रही है। जनपद में आने वाले सभी वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा है।

 

संवाददाता— सम्मी मेहर


Spread the love