Spread the love

नैनीताल—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने जिला नैनीताल में अपनी इकाई में मजबूती प्रदान करते हुए जिले के प्रत्येक क्षेत्र को प्रतिनिधित्व प्रदान किया हैं।

संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज की संस्तुति पर भीमताल के राजेश सांगुड़ी तथा खेरना के पूर्व प्रधान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजत माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष, भीमताल के गोपाल भट्ट ,खेरना के बिशन जंतवाल , पतलोट के कमल रूबाली तथा विक्की संधू को जिला संगठन मंत्री,  रोहित साह, अंकित ऐरी , शेर सिंह और कुमुद पांडे को उपाध्यक्ष,  नगर निगम के पार्षद राजेंद्र जीना ,पूर्व पार्षद नीरज बगड़वाल, परख सचदेवा और भीमताल के कुलदीप बोरा को विशेष आमंत्रित सदस्य , शिव सेना के त्रिलोक सिंह को जिला सोशल मीडिया प्रभारी तथा प्रमुख व्यापारी नेता राजेश साहू को जिला के प्रवक्ता पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गईं है।

जिले के दोनों पदाधिकारियों कुंदन बिष्ट और प्रज्ञान भारद्वाज ने कहा , कि समाज हित और संगठन के हित में जिला नैनीताल के सभी दूरस्थ क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाएगा।

जिससे भविष्य में व्यापारी हितों के साथ साथ जनहित के ज्वलंत मुद्दे, पहाड़ की जमीन, पानी और सांस्कृतिक हितों की लड़ाई राज्य का एक मात्र व्यापारी रजिस्टर्ड संगठन प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में ही लड़ी जाएगी*।

जिले के पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, संयोजक डा0 धर्म यादव, रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी, प्रदेश सचिव राकेश टीटू, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री रिषभ पाठक , युवा अध्यक्ष कुंदन रावत और युवा महामंत्री ललित जायसवाल आदि ने शुभकामनाएं दी।

See also  नैनीताल-- मौसम बिगड़ा..... फिर भी झील के बीच लौट गई पैडिल बोट,,,,

Spread the love