Oplus_131072
Spread the love

हल्द्वानी–हल्द्वानी के जीतपुर नेगी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 9वीं के छात्र यथार्थ मिश्रा, जो बृहस्पतिवार सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, परन्तु वो रहस्यमय ढंग से लापता हो गए । देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका  और इस बीच उनकी स्कूटी जीतपुर नेगी के जंगल में जली हुई अवस्था में मिली।

 

यथार्थ मिश्रा, जो महादेव एंक्लेव में रहने वाले योगेश मिश्रा के पुत्र हैं, सुबह डीपीएस स्कूल परीक्षा देने गए थे। हालांकि, शाम तक वो घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रात करीब 11 बजे, ग्रामीणों ने रामपुर रोड से बरेली मार्ग को जाने वाले रास्ते पर एक स्कूटी जलते हुए देखी और पुलिस को सूचना दी।

 

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, और परिजनों ने स्कूटी को यथार्थ की बताया।

 

 

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता चला है कि किसी बात को लेकर परिजनों ने यथार्थ को दो-तीन दिन पहले डांटा था। फिलहाल, पुलिस यथार्थ की तलाश और घटना की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love