नीलकंठ— नीलकंठ पैदल मार्ग पुण्डरासू के पास ओमप्रकाश (85 वर्ष), निवासी काशीपुर बेहोशी की हालत में मिले।
सूचना प्राप्त होते ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अंकित सिंह, आरक्षी दीपचंद, आरक्षी हरीश अधिकारी, होमगार्ड धर्मेंद्र एवं पीआरडी जवान धर्मेंद्र तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस एवं सहयोगी जवानों द्वारा बिना समय गंवाए बुजुर्ग श्रद्धालु को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात जवान न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं, बल्कि हर जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सहायता के लिए प्राथमिकता से तत्तपर भी हैं।
