Spread the love

कालाढूंगी—  कालाढूंगी विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी संकल्प अभियान सम्मेलन आयोजन फूलदेई बैंक्वेट हॉल बिठोरिया कालाढूंगी में किया गया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार  ने प्रतिभाग किया,सम्मेलन का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गान के साथ हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता मेजबान मंडल अध्यक्ष बिठोरिया श्रीमती कंचन उप्रेती  द्वारा की गई. सम्मेलन का संचालन मंडल महामंत्री दीपक सनवाल जी द्वारा किया गया .

मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार  ने अपने सम्बोधन में कहा कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए।

उन्होंने जोर दिया कि स्वदेशी के बिना न तो स्वतंत्रता की रक्षा हो सकती है और न ही न्याय की गारंटी मिल सकती है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहलों के माध्यम से स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है, जिसका लक्ष्य विदेशी निर्भरता कम कर स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

सम्मेलन में उपस्तिथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता कुंदन परिहार  ने बताया की भारत वैश्विक स्तर पर भी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है।

इसके साथ ही, भारत डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है, जिससे फूल विक्रेताओं, बुनकरों, कारीगरों, मेहंदी कलाकारों, लोक कलाकारों और अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार  ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने सम्बोधन के क्रम में कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से सशक्त और विश्व स्तर पर सम्मानित राष्ट्र बन रहा है।

See also  विपक्ष का रवैया- आधी आबादी के साथ अन्याय: अजय भट्ट 

मुख्य वक्ता कुंदन परिहार  ने बताया की प्रदेश की धामी सरकार ने उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अतीत में भारत की समृद्ध व्यापार व्यवस्था को कमजोर करने के लिए अंग्रेजों ने हमारे कारीगरों को तोड़ा लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व मंच पर गौरव के साथ खड़ा है।

सम्मेलन में सभी ने एक स्वर में स्वदेशी को बढ़ावा संग आत्मनिर्भर होने दृढ़ संकल्प लिया I

सम्बोधन के क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट,  जिला महामंत्री रंजन बर्गली  एवं अभियान के जिला संयोजक कमल नयन जोशी  ने भी आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी संकल्प अभियान पर अपने विचार रख स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने संकल्प लिया I

कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा , ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड , जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट , एवं प्रताप बोरा ,  जिला कार्यलय प्रभारी हेमंत बिष्ट , आई टी संयोजक अमित चौधरी , जिला सह सोशल मिडिया संयोजक रत्नेश साह , अभियान के जिला संयोजक कमल नयन जोशी , अभियान के ही विधानसभा संयोजक विनोद मेहरा , मुखानी मंडल अध्यक्ष दिलीप नेगी , लामाचौड़ मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल , मंडलों के महामंत्री दिगंबर भोजक , त्रिलोक निगल्टिया , राजेश पंत , सहित विधानसभा कालाढूंगी में निवासरत प्रदेश जिला एवं मंडलों के ज्येष्ठ कार्यकर्त्ता -पदाधिकारी गण उपस्तिथ रहे।


Spread the love