Spread the love

रूद्रपुर- कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर रूद्रपुर के अधिवक्ता शुभम सिंह मेहरा को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। महानगर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने शुभम सिंह मेहरा को मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी।

 

उन्होंने शुभम सिंह मेहरा से शीघ्र महानगर कार्यकारिणी बनाने को कहा। नवमनोनीत महानगर अध्यक्ष शुभम सिंह मेहरा का सभी उपस्थित कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा कि शुभम सिंह मेहरा के विधि प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष बनने से कांग्रेस संगठन में नई उर्जा का संचार होगा। आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

 

उन्होंने अधिवक्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने और सत्ता में वापसी के लिए एकजुट होने की अपील भी की। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गयी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय द्वारा लड़ी जा रही कानूनी लड़ाई कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री आर पी सिंह को लेकर उनकी सराहना की एवं शाल पहनाकर स्वागत किया

 

उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी लड़ाई में पूरी मदद की जाएगी। जरूरत पडी तो सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की भी मदद ली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा शासनकाल में सरकारी नौकरियों में धांधली, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार की मार से आम जनता त्रस्त है।

See also  DGHealth उत्तराखंड पर RTI नियमों की अनदेखी के आरोप,,,, CD/DVD की जगह प्रति पृष्ठ शुल्क और अलग से पोस्टेज चार्ज वसूली का मामला,,,,।

 

लेकिन सरकार जनता के मुद्दों का समाधान करने के बजाय ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश से लेकर देश में धार्मिक उन्माद फैला रही है। भाजपा समाज में फूट डालो और राज करो की नीति अपना रही है। लेकिन कांग्रेस उसके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।

 

उसने सारे काम जनविरोधी ही किए हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के नवमनोनीत अध्यक्ष शुभम सिंह मेहरा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने मनोनयन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह , महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा का आभार व्यक्त किया।

 

इससे पूर्व महानगर कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी और प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, सुखेन सरकार, नितिन गक्खर, चंचल बाला, आकिब, शाज़िया, संदीप, सुभाषिनी द्विवेदी, आर एस रावत, रमेश शर्मा,योगेश चौहान रिक्की गुप्ता, सुनील आर्य, अर्जुन विश्वास, असलम, मनोज कुमार आदि शामिल थे।


Spread the love