
हलद्वानी– विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षा सत्र जून /जुलाई 2024 हेतु बैक परीक्षा, सुधार परीक्षा ,परीक्षा केंद्र परिवर्तन एवं बैक असाइनमेंट आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 21 मई 2024 से दिनांक 5 जून 2024 तक निर्धारित की गई ।
सभी आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भरे जाएंगे, परीक्षा केंद्रों की सूची और सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट uou.ac.in में जारी की जा चुकी हैl यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने दी।
