Spread the love

देहरादून– नगर निगम देहरादून वार्ड नं 96 नवादा से भारतीय जनता पार्टी पार्टी चिन्ह कमल के फूल से पार्षद प्रत्याशी वीरेंद्र वालिया के समर्थकों द्वारा मिनी मसूरी एवं प्रवेश बिहार में समर्थकों द्वारा प्रचार प्रसार कर उनके पक्ष में मतदान कर उन्हें नगर निगम में पहुंचाकर वार्ड की सेवा का अवसर प्राप्त करें ।

 

अपने घोषणापत्र में पार्षद प्रत्याशी वीरेंद्र वालिया ने वार्ड के लोगों से अपील की जैसा आप सबको ज्ञात है नगर निगम (स्थानीय निकाय) चुनाव की घोषणा हो चुकी है आने वाले 23 जनवरी 2025 को पार्षद एवं मेयर के लिए मतदान होना है। इस बार मैं आपके बीच पार्षद पद हेतु भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी हूँ।

 

सेवानिवृत्त होने के बाद से मैं निरंतर आप लोगों की सेवा में व क्षेत्र के विकास कार्यों में प्रयासरत रहा हूँ। 2014 में मेरी धर्मपत्नी प्रधान पद के लिये चुनी गई तब भी मैंने उनके सहयोग से सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को जन-जन तक पहुँचाने लाभान्वित करने का प्रयास किया।

 

 

बद्रीपुर से डिफेन्स कॉलोनी जाने वाला कच्चा मार्ग जो कि आजादी के बाद से अब तक नहीं बन पा रहा था मेरे अथक प्रयासों द्वारा रास्ते का भी निर्माण भी 2014 में धर्मपत्नी जी के कार्यकाल में ही कराया गया।

 

 

आपको ज्ञात होगा कि इस क्षेत्र में केवल 1 ही ट्यूबवेल था। मेरे प्रयासों द्वारा आज क्षेत्र में ट्यूबवेल की संख्या 3 हो गई है। जिससे पानी की सप्लाई पूरे क्षेत्र में निरन्तर हो रही है। आने वाले 5 वर्षों में मेरा यह प्रयास रहेगा कि अन्य सभी योजनाओं के अतिरिक्त अपने वार्ड को और बेहतर एवं और अधिक सुविधाओं से युक्त किया जाय।

See also  भवन निर्माण के नाम पर लाखों लेकर फरार हुआ ठेकेदार,,।

 

स्ट्रीट लाइटों को टाइमर द्वारा जोड़ा जाना, सीसीटीवी कैमरा लगाना।

बरसाती जल निकास हेतु भूमिगत नालियों का निर्माण, वर्तमान में बनी हुयी नालियों को भी भूमिगत किया जाना जिससे रोड़ का चौड़ीकरण हो सकें।अधिक सफाई कर्मचारी नियुक्त कराकर सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर किया जाना।

सरकारी योजनाओं द्वारा अपेक्षित लोगों को लाभ पहुँचाना।
सामुदायिक भवनों, मन्दिरों, पार्को का अधिक सौंदर्गीकरण करना एवं अतिरिक्त पार्क का निर्माण किया जाना।वार्ड के अन्तर्गत रास्तों से अतिक्रमण हटवा के रास्तों का चौड़ीकरण करवाना।उचित स्थानों पर बैठने के लिए बैंच लगवाना एवं सेड का निर्माण करना।

 

 

असमाजिक तत्वों का क्षेत्र में प्रवेश बंद कर सभी का सत्यापन कराना एवं क्षेत्र में सभी की सुरक्षा हेतु उपाय करना।अन्य सभी कार्य जो क्षेत्र की जनता द्वारा समय-समय पर मुझे निर्देशित किये जायेंगे उन्हे प्राथमिकता से करना।

 

 

मुझे पूरा विश्वास है कि आप मुझे इस बार भारी मतों से विजयी दिलाकर आपकी सेवा करने का मैका अवश्य देगें। अंत में मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप सभी अपने मत का प्रयोग करें और कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहें।


Spread the love

You missed