Spread the love

उत्तराखंड—-  देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल सुनील (49) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट में तैनात सुनील सोमवार रात ड्यूटी से घर लौटे थे। देर रात उनके आवास के बरामदे में अचानक उनकी सर्विस कार्बाइन से एक के बाद एक 11 गोलियां चल गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

गोलियों की आवाज सुनकर परिजन उन्हें गंभीर हालत में हिमालयन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रानीपोखरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले घर में विवाद होने की बात कही जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।


Spread the love

You missed