Spread the love

रुद्रपुर-सिल्करा टनल में फंसे 41 कर्मचारियों के सुरक्षित निकालने पर दक्षिण मंडल के नेतृत्व में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज श्री नीलकंठ धाम शैलजा कॉलोनी में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में हनुमान चालीसा श्री बालाजी की आरती श्री भैरव बाबा जी श्री प्रेतराज सरकार जी की श्री हरि विष्णु की आरती करके देवी देवताओं का आभार व्यक्त किया गया।

प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार विज्ञान और आस्था का मिलन हुआ है उसी का परिणाम है कि 41 मजदूर सा कुशल बाहर आ गए हैं।

टनल  में फंसे हुए मजदूरों की जानकारी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लेते रहे और हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी लगातार वहां पर रहकर इस अभियान को सफल बनाने में लगे रहे,

हमारे राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ने मिलकर जिस प्रकार से अभियान को सफल बनाया है उसकी मैं प्रशंसा करता हूं साथ ही इस अभियान में लगे हुए सभी प्रशासनिक अधिकारियों इंजीनियरिंग मजदूर सबको मैं बधाई देना चाहता हूं ।

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत के रूप में उत्तराखंड को जिस प्रकार आगे ला रही है उसी प्रकार हमारी संस्कृति विरासत को भी संजो के रख रही है।

श्री शर्मा ने सभी देवी देवताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दक्षिण मंडल के अध्यक्ष धर्म सिंह कोली ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को बधाई देते हुए ईश्वर का धन्यवाद किया।

 

उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जी लगातार प्रदेश के एक-एक व्यक्ति की चिंता करते हैं ।जिस प्रकार उन्होंने इन मजदूरों को सब कुशल निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी।

See also  अवैध निर्माण-- प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवालिया निशान:- वीरेन्द्र गुप्ता

 

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता मधु राय मोहन राय मंडल महामंत्री सुनील ठुकराल जिला मंत्री हरजीत राठी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री स्वाति तिवारी नगर उपाध्यक्ष संजय हालदार नगर मंत्री सुभाष यादव सुब्रत अधिकारी जितेंद्र संधू आशीष यादव गुरमुख सिंह वीरू कोहली अजय पाल मुकेश शर्मा मदन शर्मा मनोज छाबड़ा देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सचिन छाबड़ा शंकर विश्वास सतपाल गंगवार गोविंद शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the love

You missed